Section A
Q1.
(a)
प्रतिशत स्फीति एवं भार गुणक से आप क्या समझते हैं? भार गुणक किस प्रकार सामग्री की स्फीति से सम्बन्धित है? सामग्री के परिवहन को यह किस प्रकार प्रभावित करता है?
What do you understand by percent swell and load factor? How is the load factor related to swelling of the material? How does it affect the transporting of material?
(b)
एक दुकान-भवन की वार्षिक प्रतिफल दर ₹ 35,000 है। भवन की भावी आयु 12 वर्ष आकलित की गई है। परन्तु यदि ₹ 3,00,000 की आकलित लागत से अनुशंसित मरम्मत तुरंत की जाती है, तो यह अपेक्षित है कि भवन 30 वर्ष और चलेगा। ब्याज दर को 8% मानते हुए निर्धारित कीजिए कि क्या अनुशंसित मरम्मत कराना मितव्ययी है या इसे इसी तरह छोड़ना। अपने उत्तर को औचित्य के साथ सिद्ध कीजिए।
A shop building gets an annual rate of return of ₹ 35,000. The future life of the building is estimated as 12 years. But if recommended repairs are carried out immediately at an estimated cost of ₹ 3,00,000, it is expected that the building will last for 30 years more. Assuming the rate of interest as 8%, determine whether it is economical to carry out the recommended repairs or leave as it is. Justify your answer.
(c)
सामान्य तनाव क्या है? एक-दूसरे से 10 m दूर दो आलंबों पर आलंबित एक इस्पात टेप के लिए सामान्य तनाव का निर्धारण कीजिए यदि मानक तनाव 65 N एवं टेप का प्रति मीटर भार 0.62 N है। E = 200 GPa एवं अनुप्रस्थ परिच्छेद का क्षेत्रफल 8 mm2 लीजिए।
What is normal tension? Determine the normal tension for a steel tape supported between two supports 10 m apart if the standard tension is 65 N and the weight of the tape per metre is 0.62 N. Take E = 200 GPa and the area of cross-section as 8 mm2.
(d)
रोटरी चौराहा क्या है? इसके विभिन्न अवयवों को दर्शाते हुए रोटरी का रेखाचित्र बनाइए। रोटरी प्रकार के चौराहे के चयन के लिए क्या दिशा-निर्देश हैं?
What is rotary intersection? Sketch rotary showing its various elements. What are the guidelines for selecting a rotary type of intersection?
(e)
बड़ी लाइन यार्ड के अभिन्यास में यदि एक 8° वक्र रेलपथ 5° के मुख्य वक्र से विपरीत दिशा में पथांतरित होता है, तो शाखा लाइन पर बाह्योत्थान एवं गति की गणना कीजिए यदि मुख्य लाइन पर अधिकतम अनुज्ञेय गति 45 km/hr है।
If an 8° curve track diverges from a main curve of 5° in an opposite direction in the layout of a BG yard, calculate the superelevation and the speed on the branch line if the maximum speed permitted on the main line is 45 km/hr.