Section A
Q1.
(a)
एक कार विराम स्थिति से 6 m/s2 के त्वरण के साथ चलना प्रारंभ करती है जो कि समय के साथ रैखिकत: घटकर 10 सेकण्ड में शून्य हो जाता है, तत्पश्चात् कार स्थिर गति से चलती रहती है । कार का आरंभ से 400 m तक का अपेक्षित यात्रा काल निर्धारित कीजिए ।
A car starts from rest with an acceleration of 6 m/s2 which decreases linearly with time to zero in 10 seconds after which the car continues at a constant speed. Determine the time required for the car to travel 400 m from start.
(b)
एक टावर तान तार A पर बोल्ट द्वारा निबंधित है। यदि तार में तनाव का परिमाण 2500 N है, तो बोल्ट पर x, y तथा z दिशाओं में क्रियाशील बल घटकों का निर्धारण कीजिए ।
A tower guy wire is fastened by a bolt at A. If the magnitude of tension in the wire is 2500 N, determine the force components acting on the bolt in the x, y and z directions.