Section A
Q1.
(a) एक पुनर्निवेश तंत्र का खुला पाश अंतरण फलन G(s)H(s) = (K(s + 3))/((s-1)(s-2)) है। तंत्र के मूल बिन्दुपथ के विच्छेद (ब्रेक-इन) बिन्दु पर लब्धि K के मान का निर्धारण कीजिए। The open-loop transfer function of a feedback system is given by G(s)H(s) = (K(s + 3))/((s-1)(s-2)). Determine the gain K at the break-in point of the root locus of the system.
(b) 8085 सूक्ष्म-संसाधित्र (माइक्रोप्रोसेसर) के निम्नलिखित नियंत्रण निर्देशों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए : (i) HLT (ii) EI (iii) DI (iv) RIM Explain briefly the following control instructions of 8085 microprocessor : (i) HLT (ii) EI (iii) DI (iv) RIM
(c) विकृति प्रमापियों (स्ट्रेन गेर्जो) में प्रमापी गुणक (Gf) का मान अधिक क्यों रखा जाता है? प्रमापी गुणक के लिए परिवर्तनीय प्रतिरोध व विकृति के रूप में अभिव्यक्ति लिखिए। एक विकृति प्रमापी, जिसका प्रमापी गुणक 2 है, को एक स्टील के ढाँचे के साथ बाँघा गया है, जिसमें 100 MN/m2 का प्रतिबल (स्ट्रेस) लगाया गया है। स्टील का प्रत्यास्थता गुणांक 200 GN/m2 है। लगाए गए प्रतिबल के कारण विकृति प्रमापी के प्रतिरोध में प्रतिशत परिवर्तन क्या होगा? Why are strain gauges made with high value of gauge factor (Gf)? Write the expression for gauge factor in terms of change in resistance and strain. If a strain gauge with a gauge factor of 2 is bonded on a steel structure which is subjected to a stress of 100 MN/m2 and the modulus of elasticity of steel is 200 GN/m2, then what is the percentage change in the value of the strain gauge resistance due to this applied stress?
(d) एक तंत्र में एक जनित्र, जिसका तुल्य प्रतिघात 0.50 p.u. है, 1.0 p.u. श्रेणी प्रतिघात के द्वारा अनन्त बस से जुड़ा हुआ है। जनित्र की अन्तस्थ (टर्मिनल) वोल्टता 1·20 p.u. रखी गई है और अनन्त बस की वोल्टता 1.0 p.u. है। इस तंत्र में स्थिर अवस्था की शक्ति सीमा निकालिए। Find the steady-state power limit of a system consisting of a generator with equivalent reactance 0.50 p.u. connected to an infinite bus through a series reactance of 1.0 p.u. The terminal voltage of the generator is held at 1.20 p.u. and the voltage of the infinite bus is 1.0 p.u.