Section A
Q1. निम्नलिखित प्रत्येक के लिए लगभग 150 शब्दों में अपना उत्तर लिखिए: Write your answer in about 150 words for each of the following :
(a)
एक सूक्ष्म-नलिका की संरचना बनाइए तथा कोशिका विभाजन के दौरान गुणसूत्रों के संचलन में इसकी भूमिका की व्याख्या कीजिए।
Draw the structure of a microtubule and explain its role in chromosomal movements during cell division.
(b)
उत्परिवर्तन क्या है? विभिन्न प्रकार के बिन्दु उत्परिवर्तनों पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
What is mutation? Write a brief note on various types of point mutations.
(c)
कॉस्मिड का व्यवस्थित संगठन प्रस्तुत कीजिए। जीन क्लोनिंग के लिए प्लाज्मिड के ऊपर इसको वरीयता क्यों दी जाती है ?
Give schematic organization of cosmid. Why is it preferred over plasmid for gene cloning?
(d)
हार्डी-विनबर्ग के साम्यावस्था के नियम की व्याख्या कीजिए तथा उन कारकों का उल्लेख कीजिए जो साम्यावस्था को अनियमित करते हैं।
Explain Hardy-Weinberg law of equilibrium and mention the factors that upset the equilibrium.
(e)
प्राकृतिक चयन के सिद्धान्त पर एक टिप्पणी लिखिए।
Write a note on the theory of natural selection.