Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each:
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
प्रबन्धन के विचार के विकास में फेयोल के योगदानों की विवेचना कीजिए ।
Discuss the contributions of Fayol in the development of management thought.
(b)
प्रत्यक्षण (परसेप्शन) की संकल्पना की व्याख्या कीजिए एवं उन कारकों को बताइए जो व्यक्ति के प्रात्यक्षिक प्रक्रम से सम्बन्ध रखते हैं।
Explain the concept of Perception and state the factors which have a bearing on the perceptual process of an individual.
(c)
आधुनिक स्मार्ट शासकीय संगठनों में कर्मचारी सशक्तिकरण के पाँच तरीकों की व्याख्या कीजिए ।
Explain five ways of employee empowerment in modern smart governmental organisations.
(d)
सरकारी एवं निजी क्षेत्रकों से उचित उदाहरण लेते हुए आपातिक (कन्टिन्जेन्ट) एवं रचनांतरणपरक (ट्रान्सफॉरमेशनल) नेतृत्व शैलियों की विवेचना कीजिए।
Discuss contingent and transformational leadership styles with suitable examples from government and private sectors.
(e)
कार्य संतुष्टि क्या है ? इसका कर्मचारियों के ठहराव के इरादे, उत्पादकता, अनुपस्थितता, श्रमिक प्रतिस्थापन एवं दुर्घटनाओं से क्या सम्बन्ध है ? ज्ञान आधारित संगठनों के संदर्भ में उत्तर दीजिए ।
What is Job Satisfaction ? What is its relationship with employees' intention to stay, productivity, absenteeism, turnover and accidents ? Answer in the context of Knowledge Based Organisations.