Section A
Q1. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए : Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
कोशिका क्या है? पादप कोशिका के विभिन्न अंगकों को सूचीबद्ध कीजिए तथा सूत्रकणिकाओं के कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
What is cell? Enlist different organelles of plant cell with brief description of functions of mitochondria.
(b)
फसलीय आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
Give a brief account of conservation of crop genetic resources.
(c)
बीज उत्पादन के आनुवंशिक एवं सस्यीय सिद्धांत क्या है?
What are the genetic and agronomic principles of seed production?
(d)
नर बंध्यता से आपका क्या तात्पर्य है? पादपों में पायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की नर बंध्यता प्रणालियों को सूचीबद्ध कीजिए और रासायनिक तौर पर प्रेरित नर बंध्यता की विवेचना कीजिए।
What do you mean by male sterility? List various types of male sterility systems found in plants and discuss the chemically induced male sterility.
(e)
भ्रूण उद्धार क्या है? फसल सुधार में इसके लाभों को लिखिए। अंतराजातीय एवं अंतरावंशीय संकरण के विशेष संदर्भ में इस तकनीक को इंगित कीजिए।
What is embryo rescue? Write its advantages in crop improvement. Indicate the technique with special reference to interspecific and intergeneric hybridization.