Section A
Q1.
Answer the following in about 150 words each :
निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिये :
(a)
The Preamble to the Constitution of India provides a foundational framework of ideals and values for the Indian administration. Discuss.
भारत के संविधान की प्रस्तावना भारतीय प्रशासन के लिये आदर्शों तथा मूल्यों की रूपरेखा प्रदान करती है। विवेचना कीजिये ।
(b)
Examine the extent to which the ideal of Constitutionalism as 'government by limited powers' has been a functional reality in India.
परीक्षण कीजिये कि किस सीमा तक संविधानवाद के आदर्श के रूप में ‘सीमित शक्तियों द्वारा शासन’ भारत में एक कार्यात्मक वास्तविकता रहा है।
(c)
Red-tapism is a major obstacle to the implementation of 'good governance'. Comment.
सुशासन के क्रियान्वयन में लालफीताशाही एक प्रमुख अवरोध है। टिप्पणी कीजिये ।
(d)
The role and status of the Speaker in parliamentary system have their foundation in the Speaker's stance on neutrality. Comment.
संसदीय व्यवस्था में स्पीकर की भूमिका एवं स्थिति तटस्थता पर स्पीकर की अवस्थिति पर आधारित है। टिप्पणी कीजिये ।
(e)
The Union government develops and practices strategies to administer increasing number of existing local government services by sidelining local initiatives and discretion. Examine.
केन्द्र सरकार वर्तमान स्थानीय सरकारी सेवाओं की बढ़ती संख्या को प्रशासित करने के लिये रणनीतियों को विकसित एवं व्यवहारिक बनाने का कार्य स्थानीय पहलों तथा स्वविवेक को दरकिनार करते हुये करती है । परीक्षण कीजिये ।