Section A
Q1. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each :
(a) जीन पूल अवधारणा तथा आनुवंशिक क्षरण से आप क्या समझते हैं ? फ़सल के जीन पूल को वर्गीकृत कीजिए ।
What do you mean by gene pool concept and genetic erosion ? Classify the gene pool of a crop.
(b) सामूहिक चयन, सरल आवर्तक चयन तथा क्लोनल चयन के लाभों तथा हानियों का वर्णन कीजिए ।
Describe the advantages and disadvantages of mass selection, simple recurrent selection and clonal selection.
(c) कृषि में कायिक (दैहिक) संकरण के महत्त्व को समझाइए ।
Explain the importance of somatic hybridization in agriculture.
(d) कृषि में ‘बौद्धिक संपदा अधिकार (आई.पी.आर.)’ का मुद्दा एक संवेदनशील विषय है । इस कथन का संक्षेप में अपने निष्कर्ष के साथ वर्णन कीजिए ।
'Intellectual Property Rights (IPR)' issue is a sensitive topic in agriculture. Concisely describe this with your conclusions.
(e) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए:
(i) अलैंगिक प्रजनन
(ii) संतति परीक्षण
(iii) बीज बैंक
(iv) आनुवंशिक रूप से संशोधित फसल
Write short notes on the following:
(i) Asexual Reproduction
(ii) Progeny Test
(iii) Seed Bank
(iv) Genetically Modified Crop