Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
एक अनुशासन के रूप में समाजशास्त्र के आविर्भाव के ऐतिहासिक पूर्ववृत्तों की विवेचना कीजिए ।
Discuss the historical antecedents of the emergence of Sociology as a discipline.
(b)
डेविस और मूर ने यह स्पष्ट किया कि सामाजिक संस्तरण एक प्रकार्यात्मक आवश्यकता और अचेतन युक्ति भी है। विवेचना कीजिए ।
Davis and Moore made it clear that social stratification is a functional necessity and also an unconscious device. Discuss.
(c)
‘फीटिशिज़्म ऑफ़ कॅमोडिटीज़’ की मार्क्सवादी संकल्पना क्या है ?
What is the Marxist concept of 'fetishism of commodities'?
(d)
'नव मध्यम-वर्ग' पर एक समाजशास्त्रीय समीक्षा प्रस्तुत कीजिए ।
Present a sociological review on the 'new middle-class'.
(e)
प्रायिकता नमूना-चयन रणनीतियों की सोदाहरण व्याख्या कीजिए ।
Explain the probability sampling strategies with examples.