Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) को परिभाषित कीजिए । इसके वर्गीकरण तथा फ़सल सुधार में इसकी भूमिका का वर्णन कीजिए ।
Define mutation. Write its classification and role in crop improvement.
(b)
प्रसुप्त (डॉरमेन्ट) व कठोर (हार्ड) बीजों को परिभाषित कीजिए । बीजों में प्रसुप्ति (डॉरमेन्सी) के दैहिक-क्रियात्मक आधार का वर्णन इस समस्या के निदान के तरीकों के साथ कीजिए ।
Define dormant and hard seeds. Describe the physiological basis of seed dormancy along with methods to overcome this problem.
(c)
पौधों की वृद्धि व विकास में किसी पोषक तत्त्व को कब आवश्यक माना जाता है ? विद्यमान 16 आवश्यक पोषक तत्त्वों की सूची में नवीनतम किस तत्त्व का संकलन किया गया है ? इस तत्त्व की कमी के लक्षणों व इसके कार्यों का उल्लेख कीजिए।
What makes a nutrient element become essential for plant growth and development ? Which is the latest addition in the existing list of 16 essential plant nutrients ? Mention its deficiency symptoms and functions.
(d)
पेटेंट प्रणाली पादप किस्म संरक्षण प्रणाली से किस तरह भिन्न है ?
How is the patent system different from plant variety protection system?
(e)
दलहनों के भण्डारण नाशीजीवों को उनके नुकसान करने की प्रकृति के आधार पर सूचीबद्ध कीजिए। उनके प्रबन्धन के तरीकों को लिखिए।
Enlist the storage pests of pulses with their nature of damage. Write their management practices.