Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
भूवैज्ञानिक विरचनों और भूवैज्ञानिक घटनाओं के काल निर्धारण करने के तीन अप्रत्यक्ष तरीकों और तीन प्रत्यक्ष तरीकों पर चर्चा कीजिए।
Discuss three indirect methods and three direct methods of dating geological formations and geological events.
(b)
हिमजलीय निक्षेपों के क्या-क्या अभिलक्षण हैं? पाँच हिमजलीय निक्षेपण स्थलरूपों पर, स्वच्छ आरेख के साथ, चर्चा कीजिए।
What are the characteristics of glacio-fluvial deposits? Discuss five glacio-fluvial depositional landforms with neat diagram.
(c)
उपग्रहीय सुदूर संवेदन और हवाई फोटो के बीच भिन्नताओं को स्पष्ट कीजिए। उनके पारस्परिक लाभ और परिसीमाएँ क्या-क्या है?
Explain the differences between satellite remote sensing and aerial photographs. What are their mutual advantages and limitations?
(d)
हिमालय के उत्तर से दक्षिण तक एक अनुप्रस्थ काट का रेखाचित्र बनाइए और उसके विवर्तनिक ढाँचे पर चर्चा कीजिए।
Draw a cross-section from north to south and discuss the tectonic framework of the Himalaya.
(e)
आप शैलों में भंगुर और तन्य विरूपण के बीच विभेदन किस प्रकार करते हैं?
How do you differentiate between brittle and ductile deformation in rocks?