Section A
Q1.
(a)
सामान्यतः ऐल्किल हैलाइड अध्रुवी विलायकों में घुलनशील एवं जल में अघुलनशील होते हैं लेकिन साइक्लोहेप्टाट्राइनिल ब्रोमाइड अध्रुवी विलायकों में अघुलनशील किन्तु जल में सरलता से घुलनशील होते हैं। साइक्लोहेप्टाट्राइनिल ब्रोमाइड के इस असामान्य व्यवहार की व्याख्या कीजिए।
Generally alkyl halides are soluble in non-polar solvents and insoluble in water but cycloheptatrienyl bromide is insoluble in non-polar solvents but readily soluble in water. Explain this unusual behaviour of cycloheptatrienyl bromide.
(b)
कार्बोनियम आयन को परिभाषित कीजिए। कार्बोकैटायन के साथ क्या यह समान अथवा भिन्न है? उपयुक्त उदाहरण देते हुए व्याख्या कीजिए।
Define carbonium ion. Is it identical or different with respect to carbocation? Explain giving suitable examples.
(c)
मेथिलसाइक्लोहेक्सेन से प्रारंभ करते हुए निम्नलिखित विसिनल ट्रांस-डाइहैलाइड का निर्माण आप कैसे कर सकते हैं?
Starting with methylcyclohexane, how could you prepare the following vicinal trans-dihalide?
(d)
हालाँकि कार्बन व मैग्नीशियम मानव शरीर में पाए जाने वाले सामान्य तत्त्व हैं लेकिन कोशिकाओं में ग्रिगनार्ड अभिक्रियाएँ नहीं होती हैं। ऐसा क्यों है?
Although carbon and magnesium are both common elements in the human body, Grignard reactions do not occur in cells. Why is it so?
(e)
निम्नलिखित अभिक्रिया के प्रकार और त्रिविमरासायनिक बिधि को पहचानिए तथा प्रमुख उत्पाद को बताइए :
Predict the major product, and identify the type and stereochemical mode of the following reaction :