Section A
Q1. निम्नलिखित प्रश्नों के समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष से संक्षिप्त उत्तर लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो: Write short answers, with a sociological perspective, of the following questions in about 150 words each:
(a)
प्रारंभ में भारत में जाति-व्यवस्था अध्ययन मुख्यतः “पुस्तक-केन्द्रित” रहा। बाद में “फील्ड-व्यू” या “क्षेत्र-केन्द्रित” अध्ययन के प्रवेश से भारतीय जाति-व्यवस्था के अध्ययन में संतुलन बनाने में कैसे मदद मिली ? विवेचना करें।
Caste system studies in India have been dominated by the "book-view" initially. How did the entry of "field-view" bring about a balance in the study of Indian caste system? Discuss.
(b)
‘जाति-निर्मूलन’ की अवधारणा से डॉ. भीम राव अंबेड़कर का क्या तात्पर्य है ?
What does Dr. B. R. Ambedkar mean by the concept of "Annihilation of caste"?
(c)
भारत में नातेदारी व्यवस्था के विभिन्न प्रकारों की चर्चा करें।
Discuss different forms of kinship system in India.
(d)
भारत के गांवों को दर्शाने के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले वाक्यांश “लघु गणतंत्र” की संक्षिप्त समालोचना प्रस्तुत करें।
Critically examine briefly the phrase "Little Republics" as used to denote India's villages.
(e)
जाति की तरह की संरचनाएं गैर-हिन्दु धार्मिक समुदायों में भी होती हैं। उदाहरण के साथ विवेचना कीजिए ।
Caste-like formations are present in Non-Hindu religious communities as well. Discuss with examples.