Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए : Answer the following in about 150 words each :
(a)
“शासन स्व-संगठित नेटवर्कों के प्रबंधन के संबंध में है।” विस्तार से बताइए।
"Governance is about managing self-organizing networks." Elaborate.
(b)
“हर्बर्ट साइमन ने निर्णयों में प्रोग्राम या गैर-प्रोग्राम की व्याख्या के लिए द्वि-आयामी वर्गीकरण का उपयोग किया था।” व्याख्या कीजिए।
"Two-dimensional taxonomy was used by Herbert Simon to describe the degree to which decisions are programmed or non-programmed." Explain.
(c)
लोक सेवा परिदान में दक्षता को वांछित स्तर पर लाने के लिए लोक सेवा अभिप्रेरण उपागम का एक अभिप्रेरक के रूप में परीक्षण कीजिए।
Examine the approach of public service motivation as an inducement to bring the desired level of efficiency in public service delivery.
(d)
सैद्धांतिक रूप में ‘नागरिक समाज संगठन’ जनमानस और सार्वजनिक सेवा संगठनों के मध्य सहयोग का संवर्धन करते हैं, किन्तु व्यवहार में उनकी गतिविधियाँ सरकारी कार्यक्रमों के संवर्धन को सीमित करती हैं। विश्लेषण कीजिए।
In theory, the 'civil society organizations' promote cooperation between people and public service organizations, but in practice, their activities restrict the promotion of government programmes. Analyze.
(e)
फेयोल और टेलर के प्रबंधन दृष्टिकोण भिन्न थे, किन्तु संगठनात्मक दक्षता का लक्ष्य एकसमान था। टिप्पणी कीजिए।
Fayol and Taylor had different management perspectives, while having similar goal of organizational efficiency. Comment.