Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में संक्षिप्त उत्तर दीजिये :
Write short answers to the following in about 150 words each:
(a)
प्लेटो अपने आकार-सिद्धान्त का प्रयोग करते हुए इस वाक्य की किस प्रकार व्याख्या करेंगे ? परीक्षण कीजिए ।
"There is a red chair."
How would Plato explain this statement with the use of his theory of forms ? Examine.
(b)
अरस्तु के अनुसार "शक्यता अपरिभाष्य है"। उपरोक्त दार्शनिक मत के सन्दर्भ में लकड़ी की मेज का उदाहरण प्रयोग करते हुए शक्यता तथा वास्तविकता के मध्य सम्बन्ध की व्याख्या कीजिए ।
"Potentiality is indefinable" according to Aristotle. Explain the relationship between potentiality and actuality with reference to the above philosophical position by taking the example of a "wooden table".
(c)
"संवेद्य वस्तुएं केवल वे होती हैं जिन्हे अव्यवहित अथवा अपरोक्ष रूप से इन्द्रियों द्वारा प्रत्यक्ष किया जा सके ।" उपरोक्त वाक्य के सन्दर्भ में बर्कले की ज्ञानमीमांसा की व्याख्या कीजिए।
"Sensible things are those only which are immediately perceived by sense." Explain Berkeley's theory of knowledge with reference to the above statement.
(d)
लॉक की वैयक्तिक तादात्म्य की अवधारणा का परीक्षण कीजिए।
Examine the concept of personal identity by Locke.
(e)
"कारण तथा कार्य के मध्य नित्य संयोजन का सम्बन्ध होता है ।" उपरोक्त कथन के आलोक में ह्यूम की कारणता की आलोचना का परीक्षण कीजिए।
"The relation between cause and effect is one of constant conjunction". Examine Hume's criticism of causation in the light of the above statement.