Section A
Q1. निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए: Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
‘अभिसरण प्लेट सीमा’ को उपयुक्त उदाहरण सहित समझाइए। अभिसारी सीमा पर भूकंपों की विशेषताओं के बारे में टिप्पणी कीजिए।
Explain 'convergent plate boundary' with suitable examples. Add a note about the characteristics of earthquakes at the convergent boundary.
(b)
रेखापुंज (रैस्टर) तथा वेक्टर डेटा में क्या अंतर है? इनकी विशेषताओं के साथ-साथ अनुकूलताओं एवं प्रतिकूलताओं पर प्रकाश डालिए।
What is the difference between Raster and Vector data? Describe their characteristics as well as their advantages and disadvantages.
(c)
अपवाह प्रतिरूप के किन्हीं पाँच प्रकारों का सचित्र वर्णन कीजिए तथा अपवाह प्रतिरूप विकास को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए।
Illustrate and describe any five types of drainage pattern and give an account of the factors that influence drainage pattern development.
(d)
सुस्पष्ट चित्रण से कर्षज वलन को समझाइए। यह किस प्रकार से मुख्य वलन संरचना के निर्धारण में सहायक होता है?
Explain through neat sketches what drag folds are, and how they can be used to determine major fold structure.
(e)
अपदन एवं अनिक्षेपण के कारण स्तरिक विन्यासक्रम में अंतराल को प्रदर्शित करने वाली संरचनाओं का वर्णन कीजिए।
Describe the structures showing gap in stratigraphic sequence caused by erosion and non-depositions.