Section A
Q1.
निम्नलिखित प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में वर्णन कीजिए :
Describe the following in about 150 words each :
(a)
“भौगोलिक सूचना प्रणाली” (जी.आइ.एस.) क्या है ? इसके तत्त्वों एवं इसकी कृषि में संभावनाओं की विवेचना करें ।
What is "Geographic Information System" (GIS)? Discuss its elements and prospects in agriculture.
(b)
“परिशुद्ध खेती” क्या है ? संसाधन संरक्षण हेतु इसके विभिन्न पहलुओं को लिखें ।
What is "precision farming"? Write its different aspects for resource conservation.
(c)
वानिकी पौधों के प्रवर्धन की विभिन्न विधियों का वर्णन करें ।
Describe various methods for propagation of forest plants.
(d)
जैव कारकों एवं जैव खरपतवारनाशियों के सफल चयन मापदण्डों की विवेचना करें । खरपतवारों के जैव नियंत्रण के कम से कम दो उदाहरणों का उल्लेख करें।
Discuss selection criteria of successful bioagent and bio-herbicides. State at least two examples of biocontrol of weeds.
(e)
रोपित धान में नत्रजन उपयोग दक्षता को कैसे बढ़ाया जा सकता है ?
How to enhance nitrogen use efficiency in transplanted rice?