Section A
Q1.
निम्नलिखित प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए। विधिक प्रावधानों व न्यायिक निर्णयों की सहायता से अपने उत्तर का समर्थन कीजिए :
Answer the following in about 150 words each. Support your answer with legal provisions and judicial pronouncements :
(a)
“विधि इस बात को मान्यता प्रदान करती है कि ‘भूल’ का सद्भावपूर्वक होना आवश्यक है।” इस पृष्ठभूमि में दण्ड संहिता के सामान्य अपवादों के अधीन ‘भूल’ की प्रतिरक्षा को समझाइए।
"Law recognizes that 'mistake' must be in good faith." In this backdrop, explain the defence of 'mistake' contained under General Exceptions of the Penal Code.
(b)
सभी लूटों में या तो चोरी होती है या उद्दापन। व्याख्या कीजिए।
In all robbery, there is either theft or extortion. Explain.
(c)
“सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 का उद्देश्य अस्पृश्यता का अन्त करना है।” विवेचना कीजिए।
"The object of the Protection of Civil Rights Act, 1955 is to abolish untouchability." Discuss.
(d)
“कहा जाता है कि अपकृत्य की विधि का विकास ‘जहाँ अधिकार है, वहाँ उपचार भी है’ के सूत्र से हुआ है।” इस कथन पर चर्चा कीजिए।
"Law of torts is said to be a development of the maxim 'Ubi jus ibi remedium'." Discuss the statement.
(e)
अपकृत्य के दायित्व के बचाव के लिए ‘आवश्यकता’ को स्पष्ट कीजिए और इसके साथ आवश्यकता के वर्गों का भी उल्लेख कीजिए।
Explain 'necessity' as a defence for the liability of tort and also mention the classes of necessity.