Section A
Q1. निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए: Critically examine the following statements in about 150 words each :
(a)
“मराठा राज्य का विघटन आन्तरिक दबाव के फलस्वरूप हुआ था।”
"The Maratha polity disintegrated through internal stress."
(b)
“राजा (राजा राममोहन राय) की मेहनतों का प्रमुख महत्त्व भारत में मध्यकालीनता के बलों के विरुद्ध उनके संघर्ष में निहित प्रतीत होता है।”
"The chief value of Raja's (Raja Rammohan Roy) labours seems to lie in his fight against the forces of medievalism in India."
(c)
“भारत में रेल निर्माण की ब्रिटिश नीति उन्नीसवीं शताब्दी में ब्रिटिश अर्थव्यवस्था के लिए लाभप्रद रही थी।”
"The British railway construction policy in India benefitted British economy in the nineteenth century."
(d)
“आर्य समाज को भारत में पश्चिम से आयातित स्थितियों के परिणाम के रूप में, पूर्णतया तार्किकतः, घोषित किया जा सकता है।”
"The Arya Samaj may quite logically be pronounced as the outcome of conditions imported into India from the West."
(e)
“श्री नारायण गुरु का सामाजिक सुधार आन्दोलन में, उपाश्रित (सबल्टर्न) परिप्रेक्ष्य की दृष्टि से, एक प्रधान मध्यक्षेप था।”
"Sri Narayana Guru's was a major intervention in the social reform movement from a subaltern perspective."