Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
तुलनात्मक राजनीति के बदलते हुए स्वरूप का वर्णन कीजिए । तुलनात्मक राजनीति के अध्ययन के राजकीय अर्थशास्त्र उपागम को संक्षेप में समझाइए ।
Describe the changing nature of Comparative Politics. Briefly explain the Political Economy approach to the study of Comparative Politics.
(b)
21वीं शताब्दी में समावेशी संवृद्धि के संदर्भ में, विकासशील समाजों में राज्य के बदलते हुए स्वरूप का वर्णन कीजिए ।
Describe the changing nature of the State in the developing societies in the context of inclusive growth in the 21st century.
(c)
विकासशील देशों में राजनीतिक सहभागिता निर्धारित करने में पहचान कितनी बड़ी भूमिका निभाती है ? अपने उत्तर पर उपयुक्त उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिए ।
How big a role does identity play in determining political participation in the developing countries ? Discuss your answer with suitable illustrations.
(d)
हांस मॉर्गेन्थाऊ के क्लासिकी यथार्थवाद और केनेथ वाल्टूज़ के नवयथार्थवाद के बीच प्रमुख भिन्नताओं पर प्रकाश डालिए ।
Bring out the major differences between the Classical Realism of Hans Morgenthau and the Neorealism of Kenneth Waltz.
(e)
जोसेफ नाइ के अनुसार, किसी देश की नरम शक्ति (सॉफ्ट पावर) के प्रमुख स्रोत क्या-क्या हैं ? समकालीन विश्व राजनीति में, इसकी प्रांसगिकता पर चर्चा कीजिए ।
What, according to Joseph Nye, are the major sources of a country's soft power? Discuss its relevance in the contemporary world politics.