Section A
Q1.
(a)
'खनिजों में पंचधा घूर्णन सममिति संभव नहीं है।' कथन को उचित सिद्ध कीजिए।
'Five-fold rotational symmetry is not possible in minerals' - justify the statement.
(b)
षटकोणीय-विषमत्रिभुजी फलक संवर्ग में सामान्य आकृति {एच के आइ एल} के त्रिबिम चित्र में सममिति तत्वों को समझाइए ।
Explain the symmetry elements in a stereogram of general form {hkil} in the hexagonal-scalenohedral class.
(c)
मैग्मा उत्पादन में विसंपीडन की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
Explain the role of decompression in magma generation.
(d)
स्वच्छ चित्रों के साथ, गैब्रोई शैलों में बनने वाले पॉर्फिराइटी और ओफाइटी गठन में, पाइरोक्सीन और प्लैजिओक्लेस के द्विअंगी प्रावस्था आरेख का उचित उपयोग करते हुए वर्णन कीजिए ।
Illustrate with neat sketches the formation of porphyritic and ophitic textures in gabbroic rocks using suitable binary phase diagram of pyroxene and plagioclase feldspar.
(e)
स्पारी अपर रासायनिक कार्बोनेट शैल क्या हैं ? उनके निक्षेपण-पर्यावरण पर टिप्पणी लिखिए।
What are sparry allochemical carbonate rocks? Comment on their depositional environment.