Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लघु उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: Write short answers to the following in about 150 words each:
(a)
अपने 'गुफा-रूपक' के द्वारा प्लेटो क्या सिद्ध करना चाहते हैं?
What does Plato want to prove by his 'Allegory of Cave'?
(b)
क्या हुस्सर्ल द्वारा विभ्रांति को एक साभिप्राय क्रिया माना जा सकता है? व्याख्या कीजिए।
Can hallucination be regarded as an intentional act by Husserl? Explain.
(c)
हेगेल के दर्शन में, सत्य की प्राप्ति में, द्वन्द्वात्मक पद्धति की क्या भूमिका है?
What is the role of dialectics in realizing the truth in Hegel's philosophy?
(d)
स्वयं एवं ईश्वर से भिन्न अन्य वस्तुओं की सत्ता को देकार्त किस प्रकार सिद्ध करते हैं? विवेचना कीजिए।
How does Descartes prove the existence of things other than himself and God? Discuss.
(e)
संश्लेषणात्मक-विश्लेषणात्मक विभेद के विरुद्ध क्वाइन के तर्कों की व्याख्या कीजिए।
Explain Quine's arguments against synthetic-analytic distinction.