Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में संक्षिप्त उत्तर दीजिए: Write short answers to the following in about 150 words each:
(a)
अरस्तू द्रव्य पर आकार की तथा सम्भाव्यता पर यथार्थता की वरीयता के लिए किस प्रकार युक्ति प्रस्तुत करते हैं? समालोचनात्मक विवेचना प्रस्तुत कीजिए।
How does Aristotle argue for the priority of Form over Matter and Actuality over Potentiality? Critically discuss.
(b)
लाइब्नीज़ की चिदणु की अवधारणा उनके नियतिवाद तथा स्वतन्त्रता सम्बन्धित विचारों को किस प्रकार प्रभावित करती है? अपनी टिप्पणी के साथ विवेचना कीजिए।
How does Leibniz's conception of monads bear upon his views on determinism and freedom? Discuss with your own comments.
(c)
हुसर्ल के अनुसार मनोविज्ञानवाद में क्या समस्या है? हुसर्ल अपनी संवृत्तिशास्त्रीय विधि में मनोविज्ञानवाद सम्बन्धित समस्याओं का क्या निवारण प्रस्तुत करते हैं?
What, according to Husserl, is wrong with psychologism? How does Husserl address the problems with psychologism in his phenomenological method?
(d)
हेगेल के निरपेक्ष प्रत्ययवाद के आलोक में व्यावहारिक जगत की सत्यता का परीक्षण कीजिए।
Examine the reality of the phenomenal world in the light of Hegel's Absolute Idealism.
(e)
‘‘अतिमानव की आत्मा शुभ है।’’ तार्किक प्रत्यक्षवाद के आलोक में उपर्युक्त कथन का समीक्षात्मक परीक्षण कीजिए।
"The Soul of Superman is Good." Critically examine the above statement in the light of logical positivism.