Section A
Q1.
(a)
खनिजों का अपवर्तनांक आप कैसे मापेंगे और सूक्ष्मदर्शी के नीचे उच्च और निम्न भू-आकृति में भेद कैसे करेंगे ?
How do you measure refractive index of minerals and distinguish high and low relief minerals under microscope?
(b)
एक क्रिस्टल के सममिति तत्वों के संबंध में लिखिए।
Write about the symmetry elements of a crystal.
(c)
तापीय रूपांतरण के कारण शैलों द्वारा प्रदर्शित प्रमुख लक्षणों को स्पष्ट कीजिए।
Explain the salient features exhibited by rocks due to thermal metamorphism.
(d)
मैग्मा के क्रिस्टलीकरण को समझने के लिए एल्बाइट-एनोर्थाइट ठोस विलयनों का तात्पर्य उपयुक्त उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए।
Explain with suitable examples the implications of albite-anorthite solid solutions in the understanding of crystallisation of magma.
(e)
अवसादी शैलों को सामान्यतः उनके निर्माण के प्रक्रम के आधार पर कैसे वर्गीकृत करते हैं ?
How are sedimentary rocks classified in general based on their process of formation?