Section A
Q1.
(a)
सरकार की एक नियामक निकाय ने एक विशेष लेखांकन त्रुटि देखी है जिसका संबंध वित्तीय स्थिति के ग़लत विवरण देने के प्रयास से है। लगभग 85% कंपनियाँ, जो अपनी आय का ग़लत विवरण देने का प्रयास करती हैं, इस लेखांकन त्रुटि को करेंगी । जो कंपनी अपनी आय का ग़लत विवरण देने का प्रयास नहीं करती है उनमें इस तरह की त्रुटि होने की संभावना लगभग 5% है । यह अनुमान लगाया गया है कि किसी दिए हुए समय में केवल 5% कंपनियाँ ही अपनी आय का ग़लत विवरण देने की कोशिश करती हैं। मानिए कि ए बी सी कंपनी के अंकेक्षण में यह लेखांकन त्रुटि पाई गई है। क्या संभावना है कि यह एक असावधान त्रुटि नहीं है (यानि ए बी सी कंपनी वास्तव में अपनी आय का ग़लत विवरण देने का प्रयास करती रही है) ?
A regulatory body of the government has observed that a particular accounting error tends to be associated with an attempt to misstate financial position. Approximately 85% companies attempting to misstate their earnings will commit this accounting error. For a company not trying to misstate its earnings, the likelihood of making this error is approximately 5%. It has been estimated that the percentage of companies attempting to misstate earnings at any given time is only 5%. Suppose that in an audit of ABC company, the accounting error is discovered. What is the probability that it is not an inadvertent mistake (i.e. ABC company has actually been attempting to misstate its earnings)?
(b)
एक महानगर में नए सस्ते घरों का माध्य विक्रय मूल्य ₹ 22,00,000 है। जनसंख्या का मानक विचलन ₹ 2,00,000 है। इस नगर के 81 नए सस्ते घरों की बिक्री का यादृच्छिक नमूना लिया गया है।
(i) इस बात की क्या संभावना है कि नमूने का माध्य विक्रय मूल्य ₹ 25,00,000 से ज्यादा है ?
(ii) नगर के 10% सस्ते घरों, जिनकी क़ीमत न्यूनतम है, का अधिकतम विक्रय मूल्य क्या है ?
The mean selling price of new affordable homes in a metropolitan city is ₹ 22,00,000. The population standard deviation is ₹ 2,00,000. A random sample of 81 new affordable home sales from this city was selected.
(i) What is the probability that the sample mean selling price was more than ₹ 25,00,000 ?
(ii) What is the maximum selling price of 10% of affordable home sales in the city whose prices are the lowest?