Section A
Q1.
(a)
हृद् शिरानाल के निर्माण, मार्ग, आगत शाखाओं तथा समाप्ति का वर्णन कीजिए।
Describe the formation, course, tributaries and termination of coronary sinus.
(b)
संस्थिति तथा संतुलन को बनाए रखने में अनुमस्तिष्क की क्या भूमिका है, वर्णन कीजिए।
Describe the role of cerebellum in maintenance of posture and equilibrium.
(c)
एक 14-वर्षीय कन्या को निम्न ग्रेड का बुखार है, उसे भूख नहीं लग रही और उसकी नेत्रश्लेष्मला का रंग पीला पड़ गया है। उसकी देखभाल कर रहे चिकित्सक ने उसे यकृत कार्यों के मूल्यांकन करने वाले परीक्षण कराने की सलाह दी है। (i) कामला को परिभाषित और वर्गीकृत कीजिए। (ii) कामला में किए जाने वाले प्रयोगशाला परीक्षणों और उनके चिकित्सकीय अर्थनिर्णय का वर्णन कीजिए।
A 14-year-old girl presented with low-grade fever, loss of appetite and yellow discolouration of conjunctiva. The attending physician suggested evaluation of liver functions of the patient. (i) Define and classify jaundice. (ii) Describe the laboratory tests for jaundice and their clinical interpretation.
(d)
प्ररूपी अन्तरापर्शुक अवकाश का वर्णन कीजिए।
Describe the typical intercostal space.
(e)
रैपिड आइ मूवमेंट (आर० ई० एम०) तथा नॉन-आर० ई० एम० निद्रा की विशेषताओं की तुलना कीजिए और उनकी विषमताओं को उल्लिखित कीजिए।
Compare and contrast the features of Rapid Eye Movement (REM) and non-REM sleep.