Section A
Q1.
(a)
(i) डेंगू ज्वर की रोगलाक्षणिक विशेषताओं की सूची प्रस्तुत कीजिए।
(ii) डेंगू रक्तस्रावी ज्वर के रोगी के प्रबंधन की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
(i) Enlist the clinical features of dengue fever.
(ii) Outline the management of a patient with dengue haemorrhagic fever.
(b)
विखण्डित मनस्कता (सिजोफ्रेनिया) के लक्षण लिखिए।
Write the symptoms of schizophrenia.
(c)
(i) आइ० एम० एन० सी० आइ० का पूर्ण रूप क्या है तथा उसके क्या-क्या उद्देश्य हैं?
(ii) आइ० एम० एन० सी० आइ० के अंतर्गत दी जाने वाली समाकलित देखभाल के क्या-क्या घटक है?
(i) What is the full form of IMNCI and what are its objectives?
(ii) What are the components of integrated care provided under IMNCI?
(d)
राष्ट्रीय प्रतिरक्षीकरण (टीकाकरण) कार्यक्रम के अंतर्गत शिशुओं और बच्चों के लिए निर्धारित प्रतिरक्षीकरण समय-सारणी का विवरण दीजिए।
State the immunization schedule under the National Immunization Programme for infants and children.
(e)
एक 40-वर्षीय पुरुष को विगत एक वर्ष से त्वचा पर बहुल कण्डूकारी, बैंगनी, चपटे पट वाली पिटिकाएँ हैं। साथ ही, उसे मुँह में जलन की संवेदना है।
(i) इस रुग्णता में निदान (डायग्नोसिस) बताइए।
(ii) इस रुग्णता में मुँह में क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं?
(iii) इस रोग के प्रबंधन की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।
A 40-year-old male presented with multiple itchy, violaceous, flat-topped papules over skin for last one year. He also complained of burning sensation in mouth.
(i) Diagnose this condition.
(ii) What are the oral findings which can be associated with this condition?
(iii) Outline its management.