Section A
Q1.
फुफ्फुस यक्ष्मा के निदान में छाती के एक्स-रे की भूमिका की संक्षेप में चर्चा कीजिए।
Discuss in short the role of a Chest X-ray in the diagnosis of pulmonary tuberculosis. उन रोगलाक्षणिक विशिष्टताओं का वर्णन कीजिए जिनसे अवसाद (डिप्रेशन) के मामले का निदान किया जा सकता है।
Describe the clinical features for diagnosing a case of Depression. क्वाशियोरकॉर एवं मरास्मस के बीच मुख्य भेद क्या-क्या हैं ? वह सबसे आसान तरीका कौन-सा है जिसकी मदद से बच्चों में प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण (PEM) का आरंभिक अवस्था में ही निदान किया जा सकता है?
What are the key differences between Kwashiorkor and Marasmus? Which is the easiest method which can help in the early detection of Protein Energy Malnutrition (PEM) in children? प्रचण्ड तीव्र कुपोषण से पीड़ित एक बच्चे की स्थिति में स्थिरता लाने के लिए आरंभिक चरण में अपेक्षित आहार योजना का खाका तैयार कीजिए। उसे किस प्रकार का, कितनी मात्रा में और किस अंतराल पर भोजन देना आवश्यक है और यह नित्यचर्या कब तक आचरण में लानी होगी. लिखिए। इस चरण में, विटामिनों और खनिजों की पूर्ति कैसे की जाती है ?
During the initial phase of stabilization in a severe acute malnourished child, map out the dietary plan. State the type, amount and frequency of feed that the child requires and for how long that would be necessary. In this phase, what is the vitamin and mineral supplementation given? एक वयस्क में जिसे स्केबीज़ होने की पुष्टि हो चुकी है :
In a confirmed case of scabies in an adult:
(e(i))
रोग की प्राथमिक अभिव्यक्तियाँ क्या-क्या होंगी और उसमें विक्षतियों के शरीर पर वितरण का क्या पैटर्न होगा ?
What are the primary manifestations of the disease and what is the pattern of distribution of lesions on the body?
(e(ii))
स्केबीज़ में क्या-क्या जटिलताएँ देखी जा सकती हैं ?
What are the complications seen in scabies?