Q1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 600 शब्दों में निबन्ध लिखिए:
(a) सर्जनात्मकता का पोषण करने वाली शिक्षा की आवश्यकता
(b) भारत में वन्य जीवन संरक्षण की चुनौतियाँ
(c) किशोर मानस पर फ़िल्मों का प्रभाव
(d) दिव्यांगों का सशक्तिकरण
| Detail | Information |
|---|---|
| Examination | UPSC Civil Services Exam |
| Year | 2019 |
| Conducting Body | UPSC |
| Paper | Hindi Compulsory |
| Subject | Hindi |
| Question Type | Mixed |
This is the Hindi Compulsory question paper for the UPSC Civil Services Exam held in 2019. Conducted by the UPSC, this paper is crucial for candidates aiming to clear the Civil Services Exam. It includes sections for essay writing and reading comprehension, testing candidates' proficiency in the Hindi language. Aspirants can use this paper to understand the exam pattern, question types, and difficulty level, aiding in their preparation for the UPSC CSE. This previous year UPSC Civil Services Exam question paper (2019) is useful for Other Jobs aspirants preparing for Central government recruitment. The paper was conducted by UPSC and reflects the official exam pattern, marking scheme and difficulty level seen in recent cycles. Use it for timed practice, topic-wise revision and understanding how questions are framed in the real examination. Download the free PDF on QuizCurrent to read instructions, attempt MCQs and compare your answers with the study notes provided on this page. Key syllabus areas include Essay Writing, Reading Comprehension, Hindi Language. Useful for UPSC Civil Services Exam preparation. Helps understand the latest exam pattern. Useful for practice and self-assessment.
(a) सर्जनात्मकता का पोषण करने वाली शिक्षा की आवश्यकता
(b) भारत में वन्य जीवन संरक्षण की चुनौतियाँ
(c) किशोर मानस पर फ़िल्मों का प्रभाव
(d) दिव्यांगों का सशक्तिकरण
(1) कुछ हज़ार वर्षों पूर्व तक मनुष्य पृथ्वी पर शिकारी मात्र था । नवपाषाण युग तक उसने कृषि के लिए बसना आरंभ नहीं किया था । दूरदराज के इलाकों में घूमे बिना वह ज़मीन की जुताई करके भोजन की आपूर्ति बढ़ाने में सक्षम हुआ और लगातार कृषि को उन्नत करने में लगा रहा । आज तक वह पहले की तुलना में अधिक और बेहतर भू-उपज लेने में सक्षम रहा है। लेकिन जहाँ तक समुद्रों का संबंध है, वह अब तक लगभग शिकारी ही है । वह मछलियों और दूसरे जल-जीवों को पकड़ता है, किंतु उनकी सतत वृद्धि और आपूर्ति को बनाए रखने के लिए सीमित प्रयत्न ही कर रहा है । अब तक जलीय शिकार से उसे अत्यधिक पौष्टिक प्रोटीन की काफ़ी आपूर्ति हुई है । यह भू-कृषि से प्राप्त प्रोटीन की आपूर्ति का पूरक है । लेकिन दुनिया की बढ़ती आबादी के कारण मनुष्य को शीघ्र ही समुद्र से इतने ज़्यादा प्रोटीन की आवश्यकता हो सकती है कि उसकी यह भारी और सतत आपूर्ति भी ख़तरे में पड़ जाएगी । इसलिए मनुष्य को समुद्री खेती के माध्यम से पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के लिए क़दम उठाने होंगे।
(2) लघु स्तर पर मछली-पालन तालाबों और झीलों में पहले ही सफलतापूर्वक किया जा चुका है। विशेष रूप से जल-विद्युत् परियोजनाओं के लिए बाँधों के निर्माण द्वारा बनाई गई कृत्रिम झीलों में यह कार्य किया गया है । मीठे पानी के तालाबों में मछली की उपज से प्रोटीन की आपूर्ति में पहले से वृद्धि हुई है । उनमें से कुछ का विकास ग्रामीण समुदायों में कृषि-अधिकारियों की मदद और पर्यवेक्षण से हो रहा है।
(3) एक बार मछली-तालाबों को युवा मछलियों से समृद्ध कर देने पर मछलियों को स्वस्थ वातावरण में विकास संभव होता है और उनके भोजन की पर्याप्त आपूर्ति भी हो जाती है। पानी में बड़ी संख्या में तैरते हुए प्लवक — सूक्ष्मजीव एवं वनस्पति — जलीय प्राणियों के लिए मुख्य खाद्य हैं। छोटी मछलियाँ इन्हें खाती हैं और अपने से बड़ी मछलियों का भोजन बनती हैं। चूँकि प्लवक पानी में मौजूद खनिजों से वृद्धि पाते हैं, इसलिए प्लवक की मात्रा को पानी में अतिरिक्त उर्वरकों द्वारा बढ़ाया जा सकता है।
Scanned pages 1–2 for reference. Download the official PDF for the full paper.
Free question paper download
Your download starts in 10s
Preparing your question paper file…
The exam is the UPSC Civil Services Exam.
This is the Hindi Compulsory paper.
The exam is conducted by the UPSC (Union Public Service Commission).
This paper was conducted in 2019.
The subject is Hindi.
This paper includes essay writing and reading comprehension questions.