Section A
Q1.
Answer the following questions :
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(a)
“किसी भी पादप प्रजनन कार्यक्रम में डी.एन.ए. अंगुलिरेखालेख (DNA फिंगरप्रिंटिंग) का महत्त्व है।” उपयुक्त उदाहरणों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए।
"DNA fingerprinting is important in any plant breeding programme." Justify the statement with suitable examples.
(b)
कोशिकाद्रव्यी वंशागति (साइटोप्लाज्मिक इनहेरिटेन्स) की प्रक्रिया एवं इसमें सम्मिलित जीन्स का उदाहरण सहित संक्षिप्त में विवेचन कीजिए ।
Citing example, discuss briefly the process of cytoplasmic inheritance and the genes involved.
(c)
कोशिका संकेतन (cell signalling) की क्रियाविधि तथा इस प्रक्रिया को नियमित करने में कोशिका अभिग्राहियों (cell receptors) की भूमिका की व्याख्या कीजिए ।
Explain the mechanism of cell signalling and the role of cell receptors in regulating this process.
(d)
सुकेन्द्रिक (यूकैरियोटिक) जीनोम में जीन साइलेंसिंग किस तरह होता है और जीन साइलेंसिंग के जीनोम में क्या प्रभाव होंगे ?
How does silencing of the genes occur in eukaryotic genome and what are the implications of gene silencing ?
(e)
आवश्यक चित्रों की सहायता से प्राथमिक कोशिका भित्ति (सेल वॉल) एवं प्लाविका झिल्ली (प्लैज़्मा मेम्ब्रेन) की रासायनिक संरचना और कार्य की व्याख्या कीजिए ।
Explain, with required diagrams, the chemical structure and function of primary cell wall and plasma membrane.