Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए: Answer the following in about 150 words each :
(a)
तुलनात्मक राजनीति की विषयवस्तु की विवेचना कीजिए। तुलनात्मक राजनीतिक विश्लेषण की सीमाओं को रेखांकित कीजिए।
Discuss the subject matter of comparative politics. Outline the limitations of comparative political analysis.
(b)
भारतीय राज्यव्यवस्था के जनतंत्रीकरण में उदार लोकतांत्रिक सिद्धांतों के योगदान का विश्लेषण कीजिए।
Analyze the contribution of liberal democratic principles in the democratization of Indian polity.
(c)
क्या विकासशील समाजों में वंचितों की राजनीतिक प्रक्रिया में बढ़ती हुई भागीदारी ने प्रजातंत्र को सुदृढ़ता प्रदान की है या इससे राजनीतिक अराजकता एवं संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हुई है? टिप्पणी कीजिए।
Has the increased participation of the underprivileged in the political process of the developing societies strengthened democracy or created political chaos and conflict? Comment.
(d)
दक्षिण वैश्विक राष्ट्रों के परिप्रेक्ष्य से उन पर पड़नेवाले वैश्वीकरण की प्रक्रिया के प्रभावों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
Critically examine the impact of the process of globalization from the perspective of the countries of the Global South.
(e)
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के अध्ययन के लिए आदर्शवाद के दृष्टिकोण की मूल मान्यताएँ क्या हैं? शांति स्थापना के लिए इसकी सतत प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए।
What are the core assumptions of idealism as an approach to study International Relations? Explain its continuing relevance in peace building.