Section A
Q1.
(a)
निर्णय लेने में डेल्फी तकनीक किस प्रकार कार्य करती है? क्या समकालीन संगठनात्मक ढाँचे (डिज़ाइन) में इसकी प्रासंगिकता है?
How does the Delphi technique of decision making work? Does it have relevance in contemporary organizational design?
(b)
क्या वैधानिक होना और नैतिक होना एक ही समान है? वितरणात्मक, प्रक्रियात्मक और परस्पर न्याय के संदर्भ में कर्मचारी अपने नियोक्ताओं की तरफ देखते हैं। इनका उल्लंघन औद्योगिक/मानव संबंधों को कैसे प्रभावित करता है?
Are being legal and being ethical same? Employees look at their employers in terms of distributive, procedural and interactional justice. How does violation of these affect industrial/human relations?
(c)
लक्ष्यों और उद्देश्यों के बीच क्या अंतर हैं? उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन कैसे बेहतर है? इनके द्वारा होने वाले सुधारों की विवेचना कीजिए।
What are the differences between goals and objectives? How is management by objectives better? Discuss the improvements it brings about.
(d)
ऐडम स्मिथ ने कहा है कि सार्वजनिक हित सबसे अच्छा तब होता है जब व्यक्ति और व्यवसाय स्वयं के हित को आगे बढ़ाते हैं। वहीं मिल्टन फ्रीडमैन ने कहा है कि व्यवसाय का एकमात्र उद्देश्य लाभ कमाना है। इन विचारों के निहितार्थों की व्याख्या और आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
Adam Smith has stated that public interest is served best when individual and business pursue self-interest. Milton Friedman in the same line has said that the sole purpose of business is to make profit. Explain and critically evaluate the implications of these ideas.
(e)
फ्रायड ने इद, अहम् और परा-अहम् को कैसे वर्गीकृत करके समझाया है? ये हमारे व्यक्तित्व को कैसे आकार रेते हैं?
How has Freud classified and explained id, ego and super-ego? How do they shape our personality?