Q3.
(a)
Election Commission of India has played an important role in conducting the elections. Critically examine its role in making the elections free and fair over the decades. Compliment your answer with reference to the conduct of elections in pre-Sheshan and post-Sheshan era in Bihar. How does it contribute to the strengthening of the democracy? 38
(b)
Discuss the composition and powers of the Rajya Sabha and identify its role as the Second Chamber of the Parliament. 38
(अ)
भारत के चुनाव आयोग ने चुनाव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दशकों से चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने में इसकी भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। बिहार में शेषन-पूर्व और शेषन युग के बाद चुनावों के संचालन के संदर्भ में अपने उत्तर के कारण दीजिए। यह लोकतंत्र की मजबूती में कैसे योगदान देता है? 38
(ब)
राज्य सभा की संरचना एवं शक्तियों का विवेचन कीजिए तथा संसद के द्वितीय सदन के रूप में इसकी भूमिका का उल्लेख कीजिए। 38
Q4.
Write short answer of the following questions:
निम्नलिखित प्रश्नों के लघु उत्तर लिखिए:
(a)
"National Logistics Policy, 2022 along with PM Gati Shakti Plan would revolutionise logistics efficiency in India." Elucidate. 8
(b)
Explain how Atal Innovation Mission (AIM) is promoting innovation and entrepreneurship across India. Discuss briefly various initiatives of Innovation Mission like 'Mentor India', 'Atal Incubation Centres' and 'Atal New India Challenge'. 8
(c)
Discuss the level of urbanization in Bihar. Explain at least two reasons for the low level of urbanization in the State. What are the recent initiatives taken by Bihar Government to push urbanization in the State? 8
(d)
What is Indian Ocean Dipole Movement? Explain how it was related to the erraticity of monsoons during the year 2022 in India. What was the effect of this erraticity on the food production and economy in India? 7
(e)
Discuss the incidence and effects of Rural-Urban digital divide in India. Examine the steps taken by the government to reduce it. 7
(अ)
"राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति, 2022 प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के साथ भारत में लॉजिस्टिक्स दक्षता में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।" स्पष्ट कीजिए। 8
(ब)
अटल इनोवेशन मिशन किस प्रकार पूरे भारत में नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा दे रहा है, स्पष्ट कीजिए। 'मेंटोर इंडिया', 'अटल इनक्यूबेशन सेंटर' और 'अटल न्यू इंडिया चैलेंज' जैसे अटल इनोवेशन मिशन की विभिन्न पहलों पर संक्षेप में चर्चा कीजिए। 8
(स)
बिहार में नगरीकरण के स्तर पर चर्चा कीजिए। राज्य में नगरीकरण के निम्न स्तर के कम से कम दो कारणों का व्याख्यान कीजिए। राज्य में नगरीकरण को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा उठाए गए हाल के कदमों पर चर्चा कीजिए। 8
(द)
भारतीय महासागर द्विध्रुवीय आंदोलन क्या है? वर्ष 2022 में भारत में मानसून की अनियमितता से इसका संबंध क्या था? इस अनियमितता का भारत में खाद्य उत्पादन और अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा? 7
(इ)
भारत में ग्रामीण-शहरी डिजिटल विभाजन की घटनाओं और प्रभावों पर चर्चा कीजिए। इसे कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का परीक्षण कीजिए। 7