Section A
Q1.
(a)
एक कंपनी के श्रमिकों की औसत वार्षिक आय ₹ 5,000 एवं मानक विचलन ₹ 1,200 है। ऐसा संदेह किया जाता है कि स्थानीय श्रमिकों की आय औसत से ज्यादा है। 144 स्थानीय श्रमिकों का नमूना लिया गया जिनकी औसत आय ₹ 5,500 पाई गई। क्या यह कहा जा सकता है कि स्थानीय श्रमिकों की आय पूरी जनसंख्या से सार्थक रूप से अधिक है ? (α = 0.05 उपयोग कीजिए)
The mean annual income of workers in a company is ₹ 5,000 with a standard deviation of ₹ 1,200. It is suspected that local workers have higher than the average income. A sample of 144 local workers is drawn and their sample mean income is found to be ₹ 5,500. Can it be said that local workers have significantly higher income than the total population ? (Use α = 0.05)
(b)
कोरोना वैश्विक महामारी के कारण की गई पूर्णबन्दी (लॉकडाउन) के दौरान अमेज़ान एवं फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के द्वारा कौन-कौन सी आपूर्ति-शृंखला प्रबंधन (एस.सी.एम.) रणनीतियाँ अपनाई गईं ?
What Supply Chain Management (SCM) strategies were adopted by leading e-commerce companies such as Amazon and Flipkart during the lockdown period caused by the Corona Pandemic?
(c)
सूचना प्रणाली व्यवसाय संगठनों को प्रबंधकीय निर्णय लेने में सहायता देकर किस प्रकार प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभ दे सकती है ?
How can information system bring competitive advantage to business organisations by supporting managerial decision-making?
(d)
एक अभियांत्रिकी प्रतिष्ठान ने निश्चय किया है कि किसी विशेष पुर्जे के लिए क्रय की लागत ₹ 350 प्रति आदेश एवं ₹ 22 प्रति पुर्जा होगा । इसका माल रखने (इन्वेन्टरी केरिइंग) की लागत औसत माल का 15% है । प्रतिष्ठान वर्तमान में ₹ 2,20,000 मूल्य के पुर्जे प्रति वर्ष खरीदता है ।
(i) आर्थिक आदेश मात्रा (ई.ओ.क्यू.) की गणना कीजिए ।
(ii) प्रत्येक अनुकूलतम आदेश में कितने अनुकूल दिनों की आपूर्ति होती है ?
An engineering firm has determined that for a particular part, the cost of purchase is ₹ 350 per order and ₹ 22 per part. Its inventory carrying cost is 15% of the average inventory. The firm currently purchases ₹ 2,20,000 worth of this part every year.
(i) Determine the Economic Order Quantity (EOQ).
(ii) What is the optimum number of days supply per optimum order?
(e)
फिशर का आदर्श सूचकांक क्या है ? इसे आदर्श क्यों कहा जाता है ? फिशर के आदर्श सूचकांक की गणना में सम्मिलित चरणों का वर्णन कीजिए ।
What is Fisher's ideal index ? Why is it called ideal ? Describe the steps involved in the computation of Fisher's ideal index number.