Section A
Q1.
(a)
'आत्मनिर्भरता’ के सिद्धांत पर आधारित ‘नवराष्ट्रवाद’ को अपनाने वाले देशों की तेजी से बढ़ती
संख्या से ‘भूमंडलीकरण’ ‘दोराहे’ पर खड़ा प्रतीत होता है । भूमंडलीकरण की संकल्पना को संक्षेप में
समझाते हुए भारतीय प्रतिष्ठानों पर ‘नवराष्ट्रवाद’ के बढ़ते प्रभाव का आलोचनात्मक ढंग से
मूल्यांकन कीजिए तथा प्रभावी प्रबंधन के लिए रणनीतिक उपायों का सुझाव दीजिए ।
'Globalization' seems to be at 'cross-roads' as increasingly large number of
countries embrace 'neo-nationalism' based on the doctrine of 'self-reliance'. Briefly
explaining the concept of globalization, critically evaluate the impact of growing
'neo-nationalism' on Indian firms and suggest strategic measures for effective
management.
(b)
व्यक्तित्व क्या है ? व्यक्तित्व के पांच बड़े लक्षण, कार्य व्यवहार का किस प्रकार से पूर्वानुमान
लगाते हैं ?
What is personality ? How do the big five personality traits predict work behaviour ?
(c)
रणनीतिक मानव संसाधन प्रबंधन क्या है ? समझाइये कि मानव संसाधन (एच.आर) के आचरण,
कंपनी की रणनीतियों के साथ कैसे संरेखित होते हैं।
What is strategic human resource management? Explain how HR practices get
aligned with corporate strategies.
(d)
संगठन अपनी संरचना और प्रारूप में क्यों भिन्न होते हैं ? यान्त्रिक संरचना और कार्बनिक संरचना में
क्या अंतर है ?
Why do organizations differ in their structure and design? What is the difference
between a mechanistic structure and an organic structure?
(e)
निष्पादन आधारित चर वेतन योजनायें क्या हैं ? इन योजनाओं की सफलता के लिए कौन-कौन से
मानदंड हैं ?
What are the variable pay-for-performance plans? What are the criteria for the
success of these plans?