Section A
Q1.
निम्नलिखित कथनों में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए:
Critically examine the following statements in about 150 words each :
(a)
‘प्लासी की लडाई (1757) एक झड़प थी जबकि बक्सर की लड़ाई (1764) एक असली युद्ध था’ ।
'The Battle of Plassey (1757) was a skirmish while the Battle of Buxar (1764) was a real war'.
(b)
‘अमृतसर की सन्धि (1809) अपने तात्कालिक तथा संभावित प्रभावों के कारण महत्त्वपूर्ण थी’ ।
'The Treaty of Amritsar (1809) was significant for its immediate as well as potential effects'.
(c)
‘अकाल केवल अनाज की कमी ही नहीं बल्कि औपनिवेशिक आर्थिक नीतियों के प्रत्यक्ष परिणाम थे’ ।
'Famines were not just because of foodgrain scarcity, but were a direct result of colonial economic policies'.
(d)
‘बाहरी तत्त्वों की धुसपैठ – जिन्हें संथाल दिकू कहते थे – ने संथालों के ज्ञात संसार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया तथा उन्हें अपना खोया क्षेत्र प्राप्त करने के लिये कार्यवाही करने पर मजबूर कर दिया’ ।
'Penetration of outsiders - called dikus by the Santhals - completely destroyed their familiar world, and forced them into action to take possession of their lost territory'.
(e)
‘सीमित दायरे के अन्दर भारतीय वैज्ञानिकों ने, औपनिवेशिक भारत में मूल वैज्ञानिक अनुसंधान जारी रखा’ ।
'Within a limited scope the Indian Scientists could pursue original scientific research in colonial India'.