Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए:
Write short answers to the following in about 150 words each :
(a)
हेगेल के इस कथन की व्याख्या कीजिए : “समस्त अभेद, अभेदाभेद है ।”
Elaborate Hegel's dictum : "All identity is identity and difference."
(b)
संवृत्तिशास्त्रीय अपचयवाद के समर्थन में हुसर्ल की तर्कबुद्धि की व्याख्या कीजिए ।
Explain Husserl's reasons for advocating phenomenological reductionism.
(c)
‘मैं एक मनुष्य से मिला’ यह कथन कैसे रसेल के लिये शब्दार्थक दृष्टि से समस्यापरक है ? रसेल इस कथन की सार्थकता का विवरण कैसे देते हैं ?
How is the statement, 'I met a man', semantically problematic for Russell ? How does he account for the meaningfulness of this statement?
(d)
किस अर्थ में प्रत्यय अंतर्यामी और इंद्रियातीत दोनों ही हो सकते हैं ? इस सन्दर्भ में प्लेटो के सामान्य और विशेषों के सिद्धान्त की विवेचना कीजिए ।
In what sense can ideas be both immanent and transcendent? Discuss in this context Plato's theory of universals and particulars.
(e)
कैसे ह्यूम के अनुभव का विश्लेषण किसी स्थायी सत, चाहे वह भौतिक हो या मानसिक, में विश्वास के लिए कोई आधार नहीं छोड़ता है ।
Show how Hume's analysis of experience leaves no ground for belief in any permanent reality either physical or mental.