Section A
Q1.
Answer the following in about 150 words each :
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होने चाहिए:
(a)
'प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के अधिकार' के महत्व पर हाल की निर्णयजन्य विधियों का उल्लेख करते हुए, चर्चा कीजिए ।
Discuss the importance of 'Right to life and personal liberty' with reference to recent case laws.
(b)
क्या ‘पंथ निरपेक्षता’ भारत के संविधान का एक सारभूत लक्षण है ? विनिश्चयित निर्णयज विधि के प्रकाश में स्पष्ट कीजिए ।
Is 'Secularism' an essential feature of the Constitution of India ? Explain in the light of decided case laws.
(c)
संविधान के अंतर्गत, भारत के उच्चतम न्यायालय की दांडिक विषयों में अपीली अधिकारिता की व्याप्ति को सविस्तार स्पष्ट कीजिए ।
Elucidate the scope of the appellate jurisdiction of the Supreme Court of India under the constitution with regard to Criminal matters.
(d)
भारत में न्याय के ट्रिब्यूनलीकरण की परिघटना को स्पष्ट कीजिए ।
Explain the phenomenon of tribunalisation of justice in India.
(e)
संक्षेप में उन आधारों को स्पष्ट कीजिए जिनके अधीन प्रशासनिक कार्रवाइयों की न्यायिक समीक्षा की जा सकती है ।
Briefly explain the grounds on which administrative actions can be subjected to judicial review.