Section A
Q1.
Answer the following questions in about 150 words each :
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
(a)
"भूआकृतिविज्ञान का विवर्तनिकी से गहरा संबंध है ।" समुचित उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए ।
"Geomorphology is intimately related to tectonics." Explain with suitable examples.
(b)
अपवाह ट्रोणी के धारा क्रम और माध्य द्विशाखन अनुपात क्या होते हैं ? अपवाह ट्रोणी के मॉर्फोमेटिक विश्लेषण में इनके महत्त्व पर चर्चा कीजिए।
What are stream order and mean bifurcation ratio of a drainage basin ? Discuss their significance in the morphometric analysis of a drainage basin.
(c)
सरकम-प्रशांत ज्वालामुखी पट्टी के संबंध में चर्चा कीजिए । वे कौन-से पाँच देश हैं जहाँ मानव मृत्यु की दृष्टि से सर्वाधिक ज्वालामुखी ख़तरा बना रहता है ?
Discuss about the Circum-Pacific volcanic belt. Which five countries have the highest volcanic threat in terms of human loss?
(d)
सही रंग मिश्र (TCC) व आभासी रंग मिश्र (FCC) के बीच विभेदन कीजिए । सुदूर संवेदन छवियों की व्याख्या करने में इसके महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
Differentiate between True Colour Composite (TCC) and False Colour Composite (FCC). Explain its importance in interpreting remote sensing images.
(e)
विभिन्न प्रकार के विषमविन्यासों के संबंध में और उनके महत्त्व के संबंध में लिखिए ।
Write about different types of unconformities and their significance.