Section A
Q1.
निम्नलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
जीवद्रव्य क्या होता है ? इसके रासायनिक संघटन एवं भौतिक गुणधर्मों का संक्षेप में विवेचन कीजिए ।
What is protoplasm ? Briefly discuss its chemical composition and physical properties.
(b)
व्यापक चयन (मास सिलेक्शन) को परिभाषित कीजिए । स्व-परागित फ़सलों में, इसके अनुप्रयोगों को स्पष्ट कीजिए ।
Define mass selection. Explain its applications in self-pollinated crops.
(c)
संकर ओज से आप क्या समझते हैं ? संकर ओज के शरीरक्रियात्मक आधारों का वर्णन कीजिए ।
What do you mean by heterosis ? Describe the physiological bases of heterosis.
(d)
बीज संवृद्धि (सीड एन्हान्समेन्ट) को उसके महत्त्व सहित स्पष्ट कीजिए । बीज संवृद्धि के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विभिन्न रीतियों के बारे में संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Explain seed enhancement with its merits. Describe in brief about the various practices used for seed enhancement.
(e)
एंज़ाइम को परिभाषित कीजिए । पौधों में एंज़ाइमी सक्रियताओं की दर को प्रभावित करने वाले कारकों पर एक टिप्पणी लिखिए।
Define enzyme. Give a note on the factors affecting the rate of enzymic activities in plants.