Section A
Q1.
निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
"भ्रष्ट आचरण विशेष तथा सार्वभौमिक नियामक आदर्शमूलक मानकों के बीच एक अंतस्थित विरोध को उजागर करता है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? अपने उत्तर के लिए तर्क तथा प्रमाण प्रस्तुत कीजिए।
"Corrupt practices reveal an inherent tension between particularistic and universalistic normative standards." Do you agree with this statement? Give reasons and justification for your answer.
(b)
सामाजिक निर्मिति के रूप में लिंग (जेन्डर) व्यक्तियों के अवसरों, अधिकारों, तथा संसाधनों तक उनकी पहुँच को किस प्रकार प्रभावित करता है ? समालोचनात्मक विवेचना कीजिए।
How does gender as a social construct affect individuals' opportunities, rights, and access to resources? Critically discuss.
(c)
क्या धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा अनिवार्य रूप से धार्मिक बहुलवाद की अवधारणा से जुड़ी हुई है ? विवेचना कीजिए।
Is the idea of secularism necessarily related to the idea of religious pluralism? Discuss.
(d)
प्लेटो की प्रजातंत्र की समीक्षा पर टिप्पणी कीजिए।
Comment on Plato's critique of Democracy.
(e)
जे.एस. मिल के अनुसार समानता की मुख्य विशेषताओं का विवेचन कीजिए।
Discuss the salient features of equality according to J.S. Mill.