Section A
Q1.
(a)
क्रिस्टल फलक के लिए मिलर अक्षांकों और हरमन मौगन् संकेतनों के क्या सिद्धांत हैं ? क्रिस्टल
फलकों के मिलर अक्षांकों का परिकलन कीजिये जो अ-अक्ष को 2 इकाई की दूरी पर, ब-अक्ष को 3 इकाई की दूरी पर काटती है एवम् स-अक्ष के समान्तर है।
What are the principles of Miller Indices and Hermann Maugin notation for a crystal face ? Calculate Miller Indices of a crystal face which intersects a-axis at 2 unit distance, b-axis at 3 unit distance and is parallel to c-axis.
(b)
‘परफाइरिटिक’ और ‘वीट्रोफाइरिक’ गठन क्या हैं ? उपयुक्त रेखाचित्रों की मदद से वर्णन कीजिये ।
वीटोफाइरिक गठन के शैलोत्पत्ति महत्व पर टिप्पणी कीजिये।
What are 'porphyritic' and 'vitrophyric' textures ? Describe with the help of suitable sketches. Comment on petrogenetic significance of vitrophyric texture.
(c)
‘आंशिक पिघलन’ को परिभाषित कीजिये । मैग्मा के बनने में, आंशिक पिघलन की भूमिका का
वर्णन कीजिये ।
Define 'partial melting'. Discuss the role of partial melting in magma generation.
(d)
ऊष्मागतिक कला नियम को परिभाषित कीजिये और इसकी गणितीय व्यंजक का कथन कीजिये ।
एक तंत्र जो आठ घटकों एवं पांच खनिज कलाओं के साथ साम्यावस्था में है उसके लिए स्वतंत्रता की कोटि का निर्धारण कीजिये ।
Define thermodynamic phase rule and state its mathematical expression. Determine the degree of freedom for a system under equilibrium with 8 components and 5 mineral phases. Briefly discuss the principle of ACF diagram.
(e)
ऊर्मिका चिह्न क्या हैं ? ऊर्मिका चिह्नों के विभिन्न प्रकारों और उनके भूवैज्ञानिक महत्व का वर्णन
कीजिये ।
What are ripple marks? Describe the different types of ripple marks and their geological significance.