Section A
Q1.
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए:
Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध के दौरान, भारतीय कृषि के वाणिज्यीकरण का विवरण प्रस्तुत कीजिए एवं इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिए ।
Account for the commercialisation of Indian agriculture during the second half of the 19th century and analyse its effects.
(b)
क्या आप सहमत हैं कि ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय रेलवे के विकास ने औद्योगीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने में सहायता की थी ? कारण बताइए।
Do you agree that the development of Indian railways during the British Rule helped facilitate the process of industrialisation? Give reasons.
(c)
भारत के लिए दूसरी पंचवर्षीय योजना की रचना के समय, महालानोबिस के माडल के विपरीत, भारत की आयोजना को सी. एन. वकील के मुख्य योगदानों पर प्रकाश डालिए ।
Highlight the main contributions of C. N. Vakil to Indian planning as opposed to that of the Mahalanobis Model at the time of the formulation of the Second Five Year Plan for India.
(d)
उदारीकरण के बाद की अवधि के दौरान कृषि-कीमतों का संचलन किसानों की व्यथा के लिए किस प्रकार उत्तरदायी रहा है ?
How has the movement of agricultural prices during the post-liberalisation period been responsible for farmers' distress in India?
(e)
एकाधिकार तथा अवरोधक व्यापारिक व्यवहार (एम.आर.टी.पी.) अधिनियम के सापेक्ष प्रतियोगिता (कंपीटीशन) अधिनियम 2002 का मूल्यांकन कीजिए ।
Evaluate the Competition Act, 2002, relative to the Monopolies and Restrictive Trade Practices Act.