Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए। अपना उत्तर सुसंगत विधिक प्रावधानों और न्यायिक निर्णयों से समर्थित कीजिए : Answer the following questions in about 150 words each. Support your answer with relevant legal provisions and judicial pronouncements :
(a)
''दूरस्थता' का उचित परीक्षण 'पूर्व-कल्पना' का सिद्धान्त है, न कि 'सामीप्य' का।' वाद-विधियों की सहायता से व्याख्या कीजिए।
"Doctrine of 'foreseeability', not the 'proximity', is a correct test of 'remoteness'." Explain with the help of case-laws.
(b)
''भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अनुसार ‘लोक सेवक’ की परिभाषा केवल व्याख्यात्मक (दृष्टान्तस्वरूप) है, न कि सुविस्तृत है।' टिप्पणी कीजिए।
"The definition of 'public servant' as per the Prevention of Corruption Act, 1988 is only illustrative and not exhaustive." Comment.
(c)
सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के मुख्य लक्षणों का वर्णन कीजिए।
Describe the salient features of the Protection of Civil Rights Act, 1955.
(d)
सेवक द्वारा अपकृत्यों के किए जाने पर मालिक के दायित्व के सिद्धान्त को समझाइए। वाद-विधियों को लिखिए।
Explain the principle of liability of master for the torts committed by his servant. Write case-laws.
(e)
किन परिस्थितियों के अन्तर्गत समुचित सरकार मृत्यु दण्डादेश एवं आजीवन कारावास के दण्डादेश का लघुकरण किसी दूसरे दण्ड के लिए कर सकती है? विवेचना कीजिए।
Under what circumstances can the appropriate government commute the sentence of death and life imprisonment for any other punishment? Discuss.