Section A
Q1. निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए: Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
समाजशास्त्र के उदगम में बौद्धिक शक्तियों ने किस तरह योगदान दिया ? विवेचना कीजिए ।
How did the intellectual forces lead to the emergence of sociology? Discuss.
(b)
क्या समाजशास्त्र एक मूल्य-निरपेक्ष विज्ञान है ? विवेचना कीजिए ।
Is sociology a value-free science ? Discuss.
(c)
प्रणाली विज्ञान नियमों, सिद्धान्तों एवं प्रक्रियाओं की एक ऐसी व्यवस्था है, जो वैज्ञानिक शोध को रूप देती है। टिप्पणी कीजिए।
Methodology is a system of rules, principles and procedures, which forms scientific investigation. Comment.
(d)
मैक्स वेबर के ‘आदर्श प्ररूप’ मानसिक संरचनाएँ हैं, जो वास्तविकता के अनुरूप नहीं हैं । अपने विचार दीजिए।
'Ideal Types' of Max Weber are mental constructs, they do not correspond to the reality. Give your views.
(e)
सामाजिक परिवर्तन के अध्ययन में 'प्रतिमान परिवर्तियों' की प्रासंगिकता का विश्लेषण कीजिए ।
Analyse the relevance of 'Pattern variables' in the study of social change.