Section A
Q1.
Answer the following in about 150 words each :
निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए:
(a)
मुगल प्रशासन में भारतीय और गैर-भारतीय तत्त्वों का संयोजन शामिल था। विवेचना कीजिए।
Mughal administration incorporated a combination of Indian and extra-Indian elements. Discuss.
(b)
नौकरशाही मूल्यों और लोकतान्त्रिक मूल्यों में स्थिर और निरन्तर टकराव रहता है जिससे विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। क्या आप सहमत हैं? विस्तार से समझाइए।
There is a constant and continuous collision between bureaucratic values and democratic values which adversely affects development. Do you agree? Elaborate.
(c)
संसदीय समितियाँ, संसदीय कार्य के विचारोतेजक केन्द्र (कोर) पर हैं जो कि विधायी शोधन के लिए महत्त्वपूर्ण है। विस्तार से समझाइए।
Parliamentary committees are at the deliberative core of parliamentary work which is crucial for refining legislations. Elucidate.
(d)
भारतीय विविधता को ध्यान में रखते हुए ‘एक-आकार-सभी-के-लिए’ नियोजन सूत्र को सांकेतिक नियोजन के पक्ष में रद्द किया गया। भारत के लिए यह किस हद तक लाभदायी रहा है?
Considering India's diversity, the planning pattern of 'one-size-fits-all' was discarded in favour of indicative planning. To what extent has it been useful to India?
(e)
भले ही सभी राज्य एकसाथ मिल जाएँ, वे वस्तु एवं सेवा कर (जी० एस० टी०) परिषद् में निर्णय लेने में अपनी बात नहीं मनवा सकते, जब तक कि संघ सहमत ना हो। भारत में संघवाद के परिदृश्य में इसका विश्लेषण कीजिए।
Even if all the States combine together, they cannot have their way in the decision-making in the GST Council, unless the Union agrees to it. Analyze this in the perspective of federalism in India.