Section A
Q1.
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :
Answer the following questions in about 150 words each :
(a)
व्याख्या कीजिए कि उत्पाद एवं मुद्रा बाज़ार दोनों की अन्तर्क्रिया से आय तथा ब्याज की सन्तुलन दर कैसे निर्धारित होती है।
Explain how equilibrium rate of interest and income are determined with the interaction of both product and money market.
(b)
अन्तर्जात मुद्रा आपूर्ति के अनुप्रास्थिक एवं संरचनात्मक सिद्धान्त के उत्तर-कीन्सवादी उपागमों में प्रभेद कीजिए।
Distinguish between post-Keynesian approaches to horizontalist and structuralist theory of endogenous money supply.
(c)
नवीकरणीय संसाधन भविष्य के अर्थशास्त्र में एक भूमिका कैसे अदा करेंगे, व्याख्या कीजिए।
Explain how renewable resources will play a role in future economics.
(d)
एक वाणिज्यिक बैंक द्वारा धारित परिसम्पत्तियों के वर्गीकरण का उल्लेख कीजिए। ग़ैर-निष्पादित परिसम्पत्तियों में वृद्धिवश वाणिज्यिक बैंक के सामने आने वाली समस्याओं की विवेचना कीजिए।
Mention the classification of assets held by a commercial bank. Discuss the problems faced by commercial bank due to rise in NPAs.
(e)
विकास सिद्धान्त के रूप में मिर्डाल के संचयी कार्योत्पादन सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।
Explain Myrdal's cumulative causation theory as the theory for development.