Section A
Q1.
(a)
एक स्लाइडर-क्रैंक यंत्रावली जिसमें क्रैंक की त्रिज्या 60 mm तथा संयोजी दंड की लम्बाई 240 mm है, को चित्र 1(a) में दर्शाया गया है। क्रैंक एकसमान कोणीय चाल 10 rad/s से वामावर्त दिशा में घूर्णन कर रहा है । दिए गए विन्यास के लिए, स्लाइडर की चाल ज्ञात कीजिए। चित्र 1(a) में A तथा B एक ही क्षैतिज तल पर हैं।
A slider-crank mechanism with crank radius 60 mm and connecting rod length 240 mm is shown in Figure 1(a). The crank is rotating with a uniform angular speed of 10 rad/s, counterclockwise. For the given configuration, determine the speed of the slider. A and B in Figure 1(a) are at the same horizontal level.
(b)
एक जटिल द्वि-विमीय प्रतिबल प्रणाली में, अधिकतम व न्यूनतम मुख्य प्रतिबल क्रमश: 160 MPa तनन व 80 MPa संपीडन पाए जाते हैं । एक सामान्य तनन परीक्षण में पदार्थ की प्रत्यास्थ सीमा 300 MPa है । निम्नलिखित सिद्धान्तों का प्रयोग करके सुरक्षा कारक ज्ञात कीजिए : (i) अधिकतम मुख्य प्रतिबल सिद्धान्त (ii) अधिकतम अपरूपण प्रतिबल सिद्धान्त (iii) अधिकतम विकृति ऊर्जा सिद्धान्त
In a complex two-dimensional stress system, the maximum and minimum principal stresses are found to be 160 MPa tensile and 80 MPa compressive. The material elastic limit is 300 MPa in a simple tension test. Find factor of safety using the following theories : (i) Maximum principal stress theory (ii) Maximum shear stress theory (iii) Maximum distortion energy theory