Section A
Q1.
(a)
एक बन्द-पाश तन्त्र नीचे चित्र में प्रदर्शित है। तन्त्र के लिए अधिकतम सहसावृद्धि (ओवरशूट) 40% तथा शिखर समय 2 सेकंड है। J = 1 kg-m2 मानते हुए A तथा B के मानों की गणना कीजिए :
A closed-loop system is shown in the figure below. The maximum overshoot for the system is 40% and the peak time is 2 seconds. Calculate the values of A and B. Consider J = 1 kg-m2 :
(b)
नीचे प्रदर्शित तन्त्र के लिए नाइकिस्ट आलेख आरेखित कीजिए। नाइकिस्ट स्थिरता मानदण्ड प्रयोग करते हुए K की वह परास ज्ञात कीजिए, जिसके लिए तन्त्र स्थिर है। मान लीजिए कि K in mathbb{R} (वास्तविक अंकों का समुच्चय) है :
Draw the Nyquist plot for the system shown below. Using Nyquist stability criterion, determine the range of K for which the system is stable. Assume K in mathbb{R} (set of real numbers) :
(c)
सूक्ष्म-संसाधक 8085 के लिए संभाव्य यंत्र चक्र (मशीन साइकिल) तथा घटिका चक्र (T-स्टेट्स) समाहित करते हुए एक अनुदेश चक्र प्रदर्शित कीजिए। यदि संसाधक 3 MHz पर कार्यरत है, तो एक अनुदेश के लिए न्यूनतम तथा अधिकतम संभव कार्यान्वयन समय की गणना कीजिए।
Show an instruction cycle with possible machine cycles and clock cycles (T-states) in it, for the microprocessor 8085. If the processor is working at 3 MHz, calculate the minimum and maximum possible execution time for an instruction.
(d)
एक कुण्डली की वितरित संधारिता के समानान्तर 100 pF का संधारित्र जोड़कर इसे 10 MHz पर अनुनादित किया जाता है तथा पुनः 16 pF के संधारित्र के साथ इसकी दोगुनी आवृत्ति पर अनुनादित किया जाता है। कुण्डली की समतुल्य वितरित संधारिता तथा प्रेरकत्व के मान की गणना कीजिए।
The distributed capacitance of a coil is resonated at 10 MHz with 100 pF in parallel and is then again resonated at twice the frequency with 16 pF. Calculate its equivalent distributed capacitance and the inductance of the coil.