Section A
Q1.
(a)
नीचे चित्र में दर्शाई गई एक छड़ पर 95 kN का एक बल लगा है। भाग (2) का व्यास d ज्ञात कीजिए, यदि इसमें प्रतिबल 115 N/mm2 से अधिक नहीं हो। छड़ का अक्षीय विरूपण भी ज्ञात कीजिए। E = 205 GPa का उपयोग कीजिए :
A rod shown in the figure below is subjected to a force of 95 kN. Determine the diameter d of the portion (2), if the stress there is not to exceed 115 N/mm2. Also, determine the axial deformation of the rod. Use E = 205 GPa :
(b)
एक 250 mm imes 500 mm की प्रबलित कंक्रीट धरन को तनन प्रबलन के लिए 16 mm व्यास वाली तीन छड़ों द्वारा प्रबलित किया गया है। प्रबलन का अभिहित आवरण 30 mm है एवं वलयकों का व्यास 8 mm है। धरन के प्रतिरोध-आघूर्ण की गणना कीजिए। M20 एवं Fe500 का उपयोग कीजिए। अभिकल्पना की सीमांत अवस्था विधि का उपयोग कीजिए।
A reinforced concrete beam of 250 mm imes 500 mm is reinforced with 3 nos. 16 mm dia bars as tension reinforcement. The nominal cover to the reinforcement is 30 mm and diameter of stirrups is 8 mm. Calculate the moment of resistance of the beam. Use M20 and Fe500. Adopt limit state method of design.
(c)
एकसमान अनुप्रस्थ परिच्छेद वाली एक त्रि-कब्जीय परवलयिक डाट की विस्तृति 60 m एवं मध्य उठान 10 m है। इसकी पूरी विस्तृति पर 15 kN/m तीव्रता का एकसमान वितरित भार लगा है। दर्शाइए कि डाट के किसी भी अनुप्रस्थ परिच्छेद पर बंकन आघुर्ण शून्य है।
A three-hinged parabolic arch of uniform cross-section has a span of 60 m and a central rise of 10 m. It is subjected to a UDL of intensity 15 kN/m covering the whole span. Show that the bending moment is zero at any cross-section of the arch.